फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कूड़े के उचित निपटारे के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े का उचित निपटारा करने के लिए सामूहिक भागीदारी बेहद जरूरी है। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) और अभिव्यक्ति सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने इसकी आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के जरिये इस दिशा में बेहतर काम किया जा सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को रायपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यशाला में कूड़े के उचित निपटारे को लेकर जानकारी दी गई। विभिन्न संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों ने लोगों को ठोस कूड़ा प्रबंधन के बारे में बताया। कहा कि हमें अपनी मानसिकता में बदलाव लाकर सही तरीके से कूड़े के निपटारे को अपनी जिम्मेदारी समझना होगा। बतौर मुख्य अतिथि रायपुर ब्लॉक के मुख्य विकास अधिकारी धीरज सिंह रावत ने कहा कि हम सभी को अपने घर से कूड़े के निपटारे की शुरूआत करनी होगी। कूड़े-कचरे और गंदगी के कारण कई तरह की बीमारियां हो रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि हमें आज से अपने आसपास सफाई रखने का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में डोर टु डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर लक्ष्मी मिश्रा, गीतांजलि ढौंडियाल, शालिनी सुरीरा, बसंत शर्मा, डॉ. प्रिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें