Iउत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन की ओर से हरिद्वार में आयोजित 50वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में भ्रष्टाचार का आरोप लगा खिलाड़ियों ने दून में प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने आरोप लगाते हुए कहा, खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में पूरी तरह से भ्रष्टाचार हुआ है। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों के बजाय दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई।
I
Iबृहस्पतिवार को डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कबड्डी खिलाड़ियों ने महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। सिद्धार्थ अग्रवाल ने प्रदेश सरकार, खेल मंत्री व कबड्डी फेडरेशन पर आरोप लगाते हुए कहा, भ्रष्टाचार कर चयनकर्ताओं ने 12 सदस्यीय टीम में छह खिलाड़ी दूसरे राज्यों के चुन लिए। जबकि, इन खिलाड़ियों ने कभी भी जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं किया। चेतावनी देते हुए कहा, जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सौरभ सेमवाल, करन नेगी समेत कबड्डी खिलाड़ी मौजूद रहे।
I
Iउधर, एसोसिएशन के सचिव चेतन जोशी ने कहा, सभी आरोप पूरी तरह से गलत हैं। टीम में कोई भी खिलाड़ी दूसरे राज्य का नहीं है। एसोसिएशन का प्रयास होता है कि उत्तराखंड के हर एक जिले से टीम में खिलाड़ी का चयन किया जाए।I