फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को होगा 'ज्योतिष महाकुंभ 2018' का महाशुभारंभ, पहुंचेंगे कई नामी ज्योतिषी

Fri, 30 Mar 2018 10:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
jyotish
विज्ञापन

आपके शहर में पिछले दो वर्षों के सफल आयोजन की कड़ी में लगातार तीसरे वर्ष अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ के आगाज की घड़ी आ गई है।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह 10 बजे राज्यपाल डॉ. केके पाल दीप प्रज्ज्वलित कर ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद ज्योतिषियों के बीच संवाद होगा। अगले दिन यानी रविवार को सुबह 10 से चार बजे शाम तक आप अपनी जन्मतिथि, जन्मस्थान, कुंडली और हथेली दिखाकर ज्योतिषियों से अपना भविष्य जान सकेंगे।

ग्राफिक एरा विवि के सभागार में आज शनिवार को ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिष विद्या के महान ज्ञानी डॉ. केएन राव को ज्योतिष के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए ‘ज्योतिष पितामह’ सम्मान से नवाजा जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से यदि वे नहीं आ सके तो यह सम्मान उनके प्रतिनिधि प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


वास्तु के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए जयपुर के प्रख्यात वास्तुविद पं. सतीश शर्मा को लाइफ टाइम अचीवेंट सम्मान से नवाजा जाएगा। इस दौरान उनकी पुस्तक ‘खगोलशास्त्र और पौराणिक अवधारणाएं’ का विमोचन भी होगा। इसके बाद महाकुंभ में ज्योतिषियों के बीच ग्राफिक एरा सभागार में संवाद भी होंगे।
विज्ञापन


इसमें आमजन को पहले आओ-पहले पाओ आधार पर स्थान मिलेगा। अंतिम दिन दो अप्रैल को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ  में देशभर के ज्योतिषियों को उनके योगदान एवं कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें