फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 30.80 लाख की स्मैक के साथ दंपती सहित चार तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
I- ज्वालापुर कोतवाली परिसर में एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा
विज्ञापन

I

I
I

I- बरेली से स्मैक लाकर दंपती को सप्लाई देने आए थे आरोपी, पहले भी जा चुके हैं जेलI

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और ज्वालापुर पुलिस ने स्मैक की डिलीवरी देने आए दो तस्करों और दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 308 ग्राम स्मैक और 14 हजार की नकदी, एक कार बरामद हुई। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 30 लाख 80 हजार रुपये है। दोनों आरोपी दंपती को स्मैक देते थे और पति-पत्नी इसे युवाओं को बेचते थे। आरोपी पहले भी तस्करी में कई बार जेल जा चुके हैं।

शुक्रवार को ज्वालापुर कोतवाली परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर स्मैक तस्करी का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि ज्वालापुर क्षेत्र में स्मैक की बड़ी डील होने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम गठित करते हुए तस्करों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। बृहस्पतिवार रात टीम ने चोर गली सुभाषनगर में घर पर छापा मारा, जहां से एक महिला सहित चार लोगों को 308 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी रईस उर्फ गोलू निवासी लादपुर खुर्द लक्सर, शहजाद उर्फ गड्डी निवासी जबरदस्तपुर रुड़की, अभिषेक राजपूत उसकी पत्नी मीनू रानी निवासी ग्राम स्याऊ थाना चांदपुर जिला बिजनौर हाल पता चोर गली सुभाष नगर ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन




बताया कि आरोपी रईस उर्फ गोलू अपने साथी शहजाद उर्फ गड्डी के साथ बरेली से स्मैक की डिलीवरी लेने के बाद कार से अभिषेक व उसकी पत्नी मीनू को डिलीवरी देने आया था। पति-पत्नी युवा और स्कूली बच्चों को स्मैक बेचते हैं। महिला के कब्जे से स्मैक बेचकर कमाई गई 14 हजार की नकदी, डिजिटल तराजू, कार बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि कार्रवाई करने वाली टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन






Iपति जमानत पर और पत्नी चल रही थी वांछितI

सीओ ज्वालापुर शांतनु पराशर ने बताया कि आरोपी अभिषेक कुछ समय पहले ही स्मैक तस्करी के मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। उसकी पत्नी इस मामले में वांछित चल रही थी। नशा तस्करी करते हुए दोनों ने वर्ष 2020 में एक घर खरीदा था। अभिषेक 10वीं पास तो उसकी पत्नी 10वीं फेल है। शहजाद 10वीं फेल और रईस अनपढ़ है। आरोपी रईस पर कलियर थाने में स्मैक तस्करी के तीन, ज्वालापुर में एक मुकदमा दर्ज है। मीनू रानी के खिलाफ ज्वालापुर में तीन और अभिषेक के खिलाफ स्मैक तस्करी में दो मुकदमे हैं। शहजाद उर्फ गड्डी रानीपुर कोतवाली से दुष्कर्म और पथरी थाने से स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें