उत्तराखंड के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक आज से चरणबद्ध आंदोलन पर रहेंगे। उन्होंने जूनियर विद्यालयों का उच्चीकरण करने और प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के शिक्षकों को पढ़ाने की जिम्मेदारी देने की मांग की है।
प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि 2011 में शासन के आदेश पर निदेशालय ने आठ राज्यों के शैक्षणिक ढांचे का विस्तृत अध्यक्ष कर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। तब त्रिस्तरीय शिक्षक संवर्ग का प्रस्ताव दिया गया था। उन्होंने उन्होंने कहा कि बिना प्रारंभिक (जूनियर) शिक्षकों के हितों का ध्यान रखे जूनियर और हाईस्कूल का एकीकरण स्वीकार नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि इसके विरोध में 10 जून से चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा। पहले चरण में सभी जिलों के पदाधिकारी सरकार, शासन व विभाग को ज्ञापन भेजेंगे। 18 जून से दूसरे चरण में सभी ब्लॉक, जिला व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिक्षा निदेशालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। 25 जून को तीसरे चरण में परेड मैदान से सचिवालय कूच किया जाएगा। इसके बाद आगे के आंदोलन की रणनीति बनेगी।