फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चरणबद्ध आंदोलन पर जूनियर शिक्षक, इन मांगों के लिए कर रहे प्रदर्शन

Mon, 10 Jun 2019 09:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

उत्तराखंड के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक आज से चरणबद्ध आंदोलन पर रहेंगे। उन्होंने जूनियर विद्यालयों का उच्चीकरण करने और प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के शिक्षकों को पढ़ाने की जिम्मेदारी देने की मांग की है।

विज्ञापन


प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि 2011 में शासन के आदेश पर निदेशालय ने आठ राज्यों के शैक्षणिक ढांचे का विस्तृत अध्यक्ष कर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। तब त्रिस्तरीय शिक्षक संवर्ग का प्रस्ताव दिया गया था। उन्होंने उन्होंने कहा कि बिना प्रारंभिक (जूनियर) शिक्षकों के हितों का ध्यान रखे जूनियर और हाईस्कूल का एकीकरण स्वीकार नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि इसके विरोध में 10 जून से चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा। पहले चरण में सभी जिलों के पदाधिकारी सरकार, शासन व विभाग को ज्ञापन भेजेंगे। 18 जून से दूसरे चरण में सभी ब्लॉक, जिला व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिक्षा निदेशालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। 25 जून को तीसरे चरण में परेड मैदान से सचिवालय कूच किया जाएगा। इसके बाद आगे के आंदोलन की रणनीति बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें