फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: दो दिन बाद आज से खुलेगा जंगल सफारी, चीला के जंगलों में जानवरों का दीदार कर सकेंगे सैलानी

Fri, 02 Jun 2023 12:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

जिप्सी संचालकों में आपसी विवाद और दो हाथियों का संघर्ष चल रहा था। इसके चलते डायरेक्टर की ओर से अग्रिम आदेश तक चीला के गेट जंगल सफारी के लिए बंद कर दिए गए थे। डायरेक्टर ने शुक्रवार से फिर से चीला के गेट खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
जंगल सफारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शुक्रवार को दो दिन के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व चीला के गेट सैलानियों के खोल दिए जाएंगे। जिससे सैलानी चीला के जंगलों में जानवरों का दीदार कर सकेंगे। हाथियों का संघर्ष भी समाप्त हो गया है। ऐसे में जंगल सफारी करने वाले पर्यटकों को कोई खतरा भी नहीं रहेगा।

विज्ञापन


चीला रेंज में जंगल सफारी करने वाले जिप्सी संचालकों में आपसी विवाद और दो हाथियों का संघर्ष चल रहा था। इसके चलते डायरेक्टर साकेत बुड़ौला की ओर से अग्रिम आदेश तक चीला के गेट जंगल सफारी के लिए बंद कर दिए गए थे। जिससे जंगल सफारी के लिए आने वाले पर्यटक दो दिन से चीला गेट से मायूस होकर लौट रहे थे। डायरेक्टर ने शुक्रवार से फिर से चीला के गेट खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जंगल सफारी के लिए जा सकेंगी जिप्सी
वहीं मांगों को लेकर जिप्सी संचालकों के एक गुट ने रेंजर शैलेष घिल्डियाल का घेराव किया। रेंजर ने बताया कि शुक्रवार सुबह चीला के गेट सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे। तय हुआ कि एक व्यक्ति की दो ही जिप्सी जंगल सफारी के लिए जा सकेंगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: पांच जून को जारी होंगे वन दरोगा भर्ती के प्रवेशपत्र, आयोग ने परीक्षा की तैयारियों के लिए कसी कमर

राजाजी टाइगर रिजर्व के नियमों का उल्लंघन करने का यदि किसी ने प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में दो हाथियों का संघर्ष भी समाप्त हो चुका है, क्योंकि उन्होंने पूरे क्षेत्र को खंगाल लिया है। इसमें हाथी कहीं भी लड़ाई करते नजर नहीं आए हैं। इसलिए जंगल सफारी शुरू कराने में कोई खतरा नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें