युवा कल्याण विभाग की ओर से मिनी स्टेडियम शंकरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के पहले दिन 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अली मोहम्मद पहले, ऋषभ वर्मा दूसरे और रोहन तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में जुनेरा ने पहला, श्रेया ने दूसरा और नूतन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में रितिक रावत पहले, अंश तोमर दूसरे और विनायक पांडे तीसरे स्थान पर रहे।
बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सीमा नेगी ने किया। बालिका वर्ग 60 मीटर दौड़ में वर्षा ने पहला, अपिरता ने दूसरा और दीपिका साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालिका वर्ग में भगवंतपुर पहले, भाऊवाला दूसरे और न्याय पंचायत सहसपुर तीसरे स्थान पर रहा।
वॉलीबाल बालक वर्ग में सहसपुर ने पहला, भाऊवाला ने दूसरा और झाझरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में झाझरा पहले, सहसपुर दूसरे और भगवंतपुर तीसरे स्थान पर रहा।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मुन्नी शाह, मनीष कुकरेती, मुकेश कुमार, हरेंद्र सिंह नेगी, राजीव रावत, इमरान, राकेश, पार्वती चौहान, मनोज आदि उपस्थित रहे।