राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन करने के वाले उत्तराखंड के जूडो खिलाड़ियों की नजर अब यहां होने वाले नेशनल खेलों पर है। इसके लिए वह दिन के साथ शाम को भी कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है हमारा लक्ष्य प्रदेश के लिए अधिक से अधिक मेडल जीतना है।
सब जूनियर समेत जूनियर, कैडेट और सीनियर के चार वर्गों में उत्तराखंड जूडो एसोसिएशन के करीब 300 खिलाड़ी रोजाना अभ्यास कर रहे हैं। एसोसिएशन के महासचिव सतीश शर्मा ने कहा, खिलाड़ी रोजाना सुबह और शाम को लगातार अभ्यास कर रहे हैं। अब खिलाड़ियों का सपना उत्तराखंड में होने वाले नेशनल खेलों में हर वर्ग में गोल्ड मेडल जीतना है। बताया, सीनियर वर्ग की उन्नति शर्मा और सचिन रावत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीत देश के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। जबकि प्रदीप रावत और सोहन रावत ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेडल जीत प्रदेश का मान बढ़ाया था।
Iभारतीय टीम के लिए खेल चुकी है उन्नतिI
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली दून की उन्नति शर्मा भारतीय टीम में जगह बना देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। एसोसिएशन के महासचिव सतीश शर्मा ने कहा, हमारा मकसद अधिक से अधिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाना है। ताकि वहां से वह देश का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्र का मान बढ़ाने का काम करें।