डीएलएसए अल्मोड़ा के सचिव एस चंद्रा को टिहरी गढ़वाल का अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। डीएलएसए ऊधमसिंह नगर के सचिव अरुण वोहरा को प्रथम अतिरिक्त सिविल जज हरिद्वार बनाया गया है। डीएलएसए उत्तरकाशी के सचिव हेमंत सिंह को बाल न्याय बोर्ड ऊधमसिंह नगर का प्रमुख न्यायाधीश फर्स्ट क्लास बनाया गया है।
हरिद्वार में तैनात रही ज्योति बाला को हरिद्वार में फर्स्ट सिविल जज (सीनियर डिविजन) बनाया गया है। छवि बंसल को ऊधमसिंह नगर का सिविल जज फर्स्ट अतिरिक्त सीनियर डिविजन बनाया गया है। इसी तरह रितिका सेमवाल को भवाली उजाला में संयुक्त निदेशक बनाया गया है।
श्वेता राणा चौहान को फोर्थ एसीजेएम देहरादून के पद पर भेजा गया है। संजीव कुमार को तृतीय अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। रविंद्र देव मिश्रा को डीडीहाट में सिविल जज जूनियर डिविजन, रविरंजन को खटीमा में सिविल जज जूनियर डिविजन, दीनू गुलियानी को सिविल जज जूनियर डिविजन बाजपुर, सचिन कुमार हरिद्वार में सिविल जज जूनियर डिविजन, पारुल थपलियाल को खटीमा में अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिविजन, विवेक राणा को पौड़ी में सिविल जज जूनियर डिविजन बनाया गया है। शिखा भंडारी को न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार बनाया गया है।