जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी सहित पांच न्यायाधीशों का तबादला हो गया है। कुमकुम रानी को टिहरी गढ़वाल का जिला जज बनाया गया है जबकि लेबर कोर्ट देहरादून के पीठासीन अधिकारी सीपी बिल्जवाण को जिला जज नैनीताल बनाया गया है।
हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त की ओर से बुधवार को जारी सूची के अनुसार टिहरी गढ़वाल की जिला जज मीना तिवारी को प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय के पद पर भेजा गया है।
प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय आलोक कुमार वर्मा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। फूड सेफ्टी अपीलीय ट्रिब्यूनल हल्द्वानी के पीठासीन अधिकारी एसके त्यागी को लेबर कोर्ट देहरादून भेजा गया है।