फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जुबिन नौटियाल के पिता की कांग्रेस में वापसी, प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

Mon, 19 Oct 2026 02:43 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राम शरण नौटियाल एक बार फिर कांग्रेस में वापसी हुई है। भाजपा छोड़ने के बाद राम शरण नौटियाल ने संगठन में अनुशासनहीनता और सार्वजनिक मंचों पर अपमान को पार्टी से अलग होने की वजह बताया था। अब कांग्रेस में उनकी वापसी से उनकी राजनीतिक पारी में नया मोड़ आया है।
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सोमवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की।

पिछले चुनाव में चकराता से भाजपा के टिकट पर लड़ने वाले रामशरण नौटियाल इस्तीफा देने के बाद मीडिया के सामने आए थे। उन्होंने कहा था कि मंचों पर उनका अपमान हुआ। संगठन में वन मैन शो चल रहा है। पार्टी छोड़ने की मुख्य वजह संगठन में अनुशासनहीनता को बताया।

भाजपा छोड़ने की बताई कई वजह
विज्ञापन

भाजपा छोड़ने के कारणों पर बोलते हुए रामशरण नौटियाल ने कहा कि किसी भी समर्पित कार्यकर्ता के लिए मान-सम्मान सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कई वरिष्ठ और कनिष्ठ साथियों का स्नेह उन्हें मिला, लेकिन सार्वजनिक मंचों पर उनका अपमान किया गया। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि मैं कोई ठेके-पट्टे या निजी फायदे के लिए राजनीति में नहीं आया था। मैंने हमेशा केवल अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास की बात रखी।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: मां छोड़ गई, पिता की हालत ठीक नहीं, भीख मांगकर पालती थीं दादी, अब लौटी मासूमों की आवाज और मुस्कान
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी अनुशासन पर सवाल उठाते हुए नौटियाल ने कहा था कि वे भाजपा में यह सोचकर आए थे कि यहां कड़ा अनुशासन है लेकिन हकीकत इसके उलट निकली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर आह्वान को उन्होंने दिल से निभाया, लेकिन पार्टी के भीतर ही कुछ लोग टिकट भी मांगते हैं और पीठ पीछे यह कहते हैं कि उनका इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के ही लोग अंदरूनी तौर पर अपने अनुसूचित जाति के मंत्री के खिलाफ सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन और बयानबाजी करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें