फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में जुबेर, अरुण, विश्वास और प्राची ने मारी बाजी

विज्ञापन
डाकपत्थर में खेल महाकुंभ के तहत आयोजित दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को डाकपत्थर स्थित बैराज ग्राउंड में खेल महाकुंभ के तहत चकराता, विकासनगर और कालसी ब्लॉक क्षेत्र के खिलाड़ियों की 100 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ। अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में कई गांवों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें जुबेर, अरुण, विश्वास और प्राची ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कालसी विकासखंड की दौड़ में जुबेर अहमद ने बाजी मारी। निखिल कुमार दूसरे और विशाल खन्ना तीसरे स्थान पर रहे। चकराता विकासखंड में अरुण कुमार प्रथम, अरविंद द्वितीय और प्रवीण तृतीय स्थान पर रहे। उक्त दोनों विकासखंड में एक भी महिला खिलाड़ी ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं किया। विकासनगर प्रखंड के बालक वर्ग में विश्वास जोनाथन ने बाजी मारी। विशाल सैनी द्वितीय और राकेश रावल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्राची सैनी ने पहला, वर्णी राठौर ने दूसरा और अंशिका मैसी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस मौके पर प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह चौहान, मनोज रतूड़ी, कुंवर सिंह राय, अजय गिरी, ए रहमान, अजय कुमार, जेएस चौहान, अरविंद सुयाल, सुदेश पंवार, मोहन लाल, अनिल चौधरी, रवि रावत, जावेद खान, रेणु कुमारी, कुलदीप कुमार, वीरेंद्र चौधरी, मोहन मिश्रा, धनंजय घिल्डियाल, मातबर सिंह, वाल्मीकि चौरसिया, नितिन राठी, जय नौटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें