फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath Sinking: तकनीकी विशेषज्ञों की टीम पहुंची जोशीमठ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा- हालात पर है पूरी नजर

Fri, 06 Jan 2023 04:31 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सीएम धामी ने कहा कि  जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव के सन्दर्भ में हम पूरी सजगता से कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर इस समस्या से संबंधी विषयों पर गहन मंथन कर हम इसके समाधान के लिए कार्यरत हैं।
विज्ञापन
जोशीमठ पहुंची तकनीकी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। राज्य सचिवालय में होने वाली इस बैठक में जोशीमठ में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और नगर के पुनरोद्धार कार्ययोजना पर बड़े निर्णय हो सकते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री शनिवार को जोशीमठ ग्राउंड जीरो पर जाकर हालात का जायजा लेंगे।

विज्ञापन


आपदा प्रबंधन सचिव जीत सिन्हा ने कहा कि हमने सर्वे किया जहां नई दरारें आई हैं, कुछ होटल झुके हैं, कुछ जगहों पर नए जल स्रोत उभरे हैं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को एक विशेषज्ञ दल गठित कर प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अध्ययन करने के निर्देश दिए थे। विशेषज्ञ दल जोशीमठ पहुंच गया है। बैठक से पहले सीएम धामी ने कहा कि  जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव के सन्दर्भ में हम पूरी सजगता से कार्य कर रहे है। 

ये भी पढ़ें...Joshimath: आक्रोशित महिलाओं ने रोका टीम का रास्ता, छलका दर्द, बोलीं- विकास चाहिए विनाश नहीं, देखें Video
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर इस समस्या से संबंधी विषयों पर गहन मंथन कर हम इसके समाधान के लिए कार्यरत हैं। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम वहां पहुंच चुकी है, मैं स्वयं भी जाकर स्थिति का जायजा लूंगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें