अब कंपनी गांधीनगर वार्ड में सर्वे कर रही है। जबकि खन्ना एसोसिएशन दिल्ली की कंपनी मारवाड़ी वार्ड के अंतर्गत मारवाड़ी पुल के पास सर्वे कर रही है। यह स्थान अलकनंदा के ठीक ऊपर और जोशीमठ नगर के निचले क्षेत्र में स्थित है।
यहां पर 48 मीटर तक डि्रल करने के बाद चट्टान मिली है जिसके सैंपल लिए गए हैं। अब क्षेत्र के दूसरे हिस्से में सर्वे किया जाएगा। जहां-जहां सर्वे कार्य किया गया है वहां से लिए गए सैंपलों को लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट में पता चल पाएगा कि जमीन के अंदर जो चट्टानें हैं वह कितनी मजबूत हैं।
नगर में अभी तक चार जगहों पर सर्वे कार्य कर लिया गया है। जमीन के अंदर से लिए गए सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। लैब से रिपोर्ट आने के बाद उसे सरकार को सौंप दिया जाएगा।
- राजवीर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि गोपेश्वर, चमोली।