बृहस्पतिवार को टीम ने वार्डों में जाकर मकानों में आई दरारों का निरीक्षण किया। टीम के साथ प्रशासन, नगर पालिका व लोनिवि सहित अन्य विभागों के 50 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जो भवन पिछले साल सर्वे में छूट गए थे उनपर भी निशान लगाए जा रहे हैं साथ ही यदि कोई भवन असुरक्षित श्रेणी में आ रखा है तो उसपर क्राॅस का निशान लगाया जाएगा।
हालांकि अभी कोई नया असुरक्षित भवन टीम को नहीं मिला है। तहसीलदार रविशाह ने बताया कि सीबीआरआई की टीम आपदा प्रभावित भवनों का निरीक्षण करने जोशीमठ पहुंची है। शुक्रवार को आपदा सचिव जोशीमठ आएंगे और टीम से मुलाकात करेंगे।