फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath: जर्जर हो चुके नगर के सभी भवन होंगे सील, अब तक 12 परिवारों को दिया 276.66 लाख का मुआवजा

Wed, 15 Mar 2023 09:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

जोशीमठ भू-धंसाव क्षेत्र में असुरक्षित और टूटने की स्थिति में पहुंचे मकानों को प्रशासन की ओर से सील किया जा रहा है। यहां 181 भवनों को असुरक्षित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
जोशीमठ में असुरक्षित भवनों को सील करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भू-धंसाव से असुरक्षित हुए भवनों को प्रशासन की ओर से सील किया जा रहा है। कई परिवार अभी भी असुरक्षित भवनों में जा रहे हैं और उन परिवारों को इन भवनों का मुआवजा मिल गया है उन मकानों को ही सील किया जा रहा है। यहां जर्जर हो चुके सभी भवन सील किए जाएंगे। हालांकि बुधवार को राजस्व कर्मियों के दूसरी जगह जाने के चलते सील करने की कार्रवाई नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


जोशीमठ भू-धंसाव क्षेत्र में असुरक्षित और टूटने की स्थिति में पहुंचे मकानों को प्रशासन की ओर से सील किया जा रहा है। यहां 181 भवनों को असुरक्षित घोषित किया गया है। प्रभावित बार-बार इन दरारों वाले मकानों में जा रहे थे जिससे उन्हें यहां खतरा बना हुआ था।

Uttarakhand: पहाड़ों में बारिश तो मैदान में ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से राहत, अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम
विज्ञापन


उनकी सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल प्रशासन ने जिन लोगों को मकान का मुआवजा दे दिया है उनके मकानों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसीलदार रवि शाह ने बताया कि जो मकान जर्जर हैं, टूटने की स्थिति में हैं उनको सुरक्षा के लिहाज से सील किया जा रहा है।
विज्ञापन


जोशीमठ में जर्जर हो चुके सभी मकानों को सील लिया जाएगा। जो मकान ज्यादा क्षतिग्रस्त होगा उसे पहले सील करेंगे। सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अभी तक 12 परिवारों को 276.66 लाख रुपये का भुगतान किया है और इनमें से तीन भवनों को सील किया गया है। बुधवार को यह कार्य नहीं हो पाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें