फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath Sinking: विस्थापित परिवारों को मकान के किराये के लिए मिलेंगे चार हजार, सीएम राहत कोष से पैसा जारी

Sat, 07 Jan 2023 04:30 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जोशीमठ के अंतर्गत विगत दिनों से हो रहे भू धंसाव से प्रभावित ऐसे परिवार जो बेघर हो गए हैं। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर किराये के मकान में अस्थायी रूप से विस्थापित करने के लिए चार हजार रुपये प्रति परिवार की दर से 6 माह के किराये मद में मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रभावितों से मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ में भू धंसाव के कारण विस्थापित परिवारों को मकान के किराये के लिए चार हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर  छह माह तक के लिए इसे लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि स्वीकृत की गई है।

विज्ञापन


जोशीमठ भू-धंसाव की वजह से बेघर हुए लोगों को सरकार छह महीने तक चार हजार रुपये प्रतिमाह का भुगतान करेगी। जिला प्रशासन ने इसकी शुरुआत कर दी है। वहीं आज सरकार ने पैसा जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने दो सितंबर 2020 को एक आदेश जारी किया था, जिसके तहत बेघर हुए लोगों को किराये के मकान में रहने के लिए चार हजार रुपये प्रति परिवार की दर से छह माह तक मुख्यमंत्री राहत कोष से देने का निर्णय लिया गया था।


इसी आधार पर चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने सचिव आपदा प्रबंधन को पत्र भेजकर सीएम राहत कोष से भुगतान कराने की स्वीकृति मांगी थी। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ.रंजीत सिन्हा ने बताया कि नियमानुसार जिला प्रशासन ने राशि का भुगतान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जोशीमठ का मामला, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने की PIL दाखिल
विज्ञापन


जोशीमठ के अंतर्गत विगत दिनों से हो रहे भू धंसाव से प्रभावित ऐसे परिवार जो बेघर हो गये हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर किराये के मकान में अस्थायी रूप से विस्थापित करने के लिए चार हजार रुपये प्रति परिवार की दर से 6 माह के किराये मद में मुख्यमंत्री राहत कोष से अग्रिम के रूप में व ₹1.00 करोड़ (एक करोड मात्र ) स्वीकृत कर जिलाधिकारी चमोली के निवर्तन रखा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें