फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath: मनोहर बाग वार्ड में बढ़ रहीं दरारें...उद्यान विभाग की भूमि पर प्री-फैब्रिकेटेड घर का निर्माण पूरा

Wed, 15 Feb 2023 11:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)

सार

मनोहर बाग वार्ड की देवेश्वरी कपरवाण का कहना है कि उनके खतों में पड़ी दरों बढ़ रही हैं। रास्तों में भी हल्की दरारें नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
जोशीमठ के मनोहर बाग वार्ड में दरारें/वन बीएचके प्री-फैब्रिकेटेड घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ नगर के मनोहर बाग वार्ड में दरारों के बढने का सिलसिला जारी है। यहां हर दिन दरारें बढ़ती जा रही हैं। घरों के साथ खेतों और रास्तों में पड़ी दरारें भी बढ़ रही हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand: जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए भवनों का मुआवजा तय, पुनर्वास के तीन विकल्पों को कैबिनेट की मंजूरी

मनोहर बाग वार्ड की देवेश्वरी कपरवाण का कहना है कि उनके खतों में पड़ी दरों बढ़ रही हैं। रास्तों में भी हल्की दरारें नजर आ रही हैं। साथ ही कई जगह पर नाली में भी दरार दिख रही है। हालांकि अभी पुरानी दरारों के बढने के ही मामले आ रहे हैं, नई दरारें फिलहाल नहीं दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उद्यान विभाग की भूमि पर वन बीएचके प्री-फैब्रिकेटेड घर का निर्माण पूरा
उद्यान विभाग की भूमि पर बनाए जा रहे तीन मॉडल प्री-फैब्रिकेटेड घर में से वन बीएचके का काम पूरा हो गया है, जबकि टू बीएचके और थ्री बीएचके का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। वहीं, ढाक गांव में भी निर्माणाधीन 15 प्री-फैब्रिकेटेड घरों का निर्माण गतिमान है। उद्यान विभाग में बन रहे हटों को देखने के लिए आपदा प्रभावित भी पहुंच रहे हैं। सिंहधार वार्ड के प्रभावित प्रकाश भोटियाल ने इन घरों का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि इन घरों के कमरे छोटे हैं। आपदा प्रभावित पवन का कहना है कि सरकार की ओर से बनाए जा रहे ये हट ठीक हैं, लेकिन इनके निर्माण में समय अधिक लग रहा है। यदि जल्द इनका निर्माण होता है तो राहत शिविरों को छोड़कर इन पर रह सकते हैं। राहत शिविरों से बच्चों को स्कूल भेजने में भी दिक्कतें आ रही हैं। आरडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि उद्यान विभाग की भूमि पर बनाए जा रहे तीन मॉडल हट में से एक हट बनकर तैयार हो गया है जबकि ढाक में हटों का निर्माण जारी है। यहां सभी 15 हट टू बीएचके के हैं। भूमि समतलीकरण में अधिक समय लगने और पार्ट्स हिमाचल प्रदेश से मंगाए जाने के कारण इन घरों के निर्माण में देरी हो रही है। जल्द ही हटों का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें