फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jollygrant: खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो पाई इंडिगो की फ्लाइट, आसमान के चक्कर लगा दिल्ली लौटी

Fri, 04 Aug 2023 11:09 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट

सार

खराब मौसम के कारण विजुअलिटी कम होने से पायलट ने एयरपोर्ट के आसमान का चक्कर लगाते हुए विमान को वापस दिल्ली की ओर मोड़ दिया। और इस फ्लाइट को दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम के कारण दिल्ली से जौलीग्रांट आने वाली विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट एयरपोर्ट के आसमान से बैरंग लौट गई। इंडिगो की फ्लाइट को सुबह 7:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड होना था। लेकिन यह फ्लाइट हवाई पैसेंजरो को लेकर कुछ मिनट पहले सुबह 7:18 पर एयरपोर्ट के आसमान में पहुंची।

विज्ञापन


उस समय एयरपोर्ट के आसमान में मौसम खराब था। खराब मौसम के कारण विजुअलिटी कम होने से पायलट ने एयरपोर्ट के आसमान का चक्कर लगाते हुए विमान को वापस दिल्ली की ओर मोड़ दिया। और इस फ्लाइट को दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

उत्तराखंड कैबिनेट: हेरिटेज टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगी चौरासी कुटिया, बीटल्स की याद से है जुड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उसके बाद इंडिगो की मुंबई से आने वाली दूसरी फ्लाइट 7:53 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। और 8:00 बजे इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट भी एयरपोर्ट पर हवाई पैसेंजरो को लेकर लैंड हो गई। जौलीग्रांट में मौसम खराब बना हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें