इसमें अहमदाबाद, प्रयागराज और लखनऊ के लिए 78 सीटर एटीआर श्रेणी के विमान उड़ान भरेंगे। इन उड़ानों के शुरू होने के साथ ही एयरपोर्ट से प्रतिदिन उड़ानों की संख्या 22 से बढ़कर 28 हो जाएंगी। एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि 29 मार्च तक नई फ्लाइटों की आवाजाही शुरू होना प्रस्तावित है। उड़ानों के लिए शेड्यूल तय हो गया है।
विस्तारा एयरलाइंस की एक अतिरिक्त उड़ान शामिल होने की संभावनाएं भी बन रही है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत पवन हंस द्वारा देहरादून-नई टिहरी-श्रीनगर और गोचर के मध्य हेलीकॉप्टर सेवा इसी माह से शुरू करने की योजना है।