फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत नई बहू तो भाजपा बनी चचिया सास

Wed, 19 Feb 2014 09:28 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा के सदस्यों ने मंगलवार को सास-बहू के किसी सीरियल की स्क्रिप्ट को भी पीछे छोड़ दिया। सत्तापक्ष और विपक्ष की ओर से जो डायलॉगबाजी हुई उसने खूब हंसाया, ठहाके लगवाए और संसदीय कार्यप्रणाली का एक्शन भी देखने को मिला।
विज्ञापन


हरीश रावत ने छेड़ा रिश्ता राग
सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की कहानी का अंत सबको पता था। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिस तरह सदन में खुद को नई बहू बताकर चार दिनों में चचिया सास(भाजपा) की ओर से उसे माइके भेजने की साजिश बताया तो पूरे सदन शब्दावली इन्हीं रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती रही।

पढ़ें, विभागों को लेकर हरीश के खिलाफ फूटा असंतोष

मुख्यंत्री ने कहा नई बहू ने तो अभी कुछ कमरे ही देखे हैं लेकिन चचिया सास को लगता है कि कहीं अच्छा खाना बनाकर, साफ-सफाई कर कहीं घर पर कब्जा न कर ले।

विजय बहुगुणा पर ली चुटकी
भाजपा के घोषित चुहलबाज विधायक संजय गुप्ता ने अपने ठेठ अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की ओर इशारा करते हुए टिप्पणी की बहू कितनी भी होशियार हो लेकिन सास के पांव तो दबाने ही पड़ेंगे। फिर पूरा सदन ठहाके से गूंज उठा।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में बर्फबारी ने तोड़ा 33 सालों का रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री बोले अरे सास को मना ही लिया है लेकिन चचिया सास को अधिक चिंता हो रही है। फिर विपक्ष से आवाज आई पति को कब्जे में लेकर पहले ही सास की इतनी बुराईयां की उसे घर के एक कोने में बैठना पड़ रहा है।

नोकझोंक भी हुई
सदन में आपदा और नेता प्रतिपक्ष को बोलने के अधिकार पर सदन में कुछ समय ऐसा भी आया जब रिश्तों के बीच जमकर नोंकझोंक भी हुई।

मुख्यमंत्री के बयान के बाद जब नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट बोलने का मौका मिला तो बोली में फिर मिठास थी।

मंत्री बन गए देवर-ननद
अजय भट्ट बोले बहू बहुत चालाक है। मैं इसे बहुत अच्छे ढंग से जानता हूं। इसने अभी तो सास को किनारे लगाया है। फिर मंत्रियों की ओर इशारा करते हुए कहा अब देवर और ननद की बारी है।

पढ़ें, बदरीनाथ रावल के खिलाफ डटी है पीड़िता

चचिया सास को इसकी चिंता नहीं क्योंकि उसका घर अलग है। हां, अगर बहू का निशाना चचिया सास के घर की ओर हुआ तो हाथ पैर बांधकर मंत्र मारकर उसे उड़न छू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें