फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के वक्त कार्यालय में सो रही थी महिला कर्मचारी, आंख खुलते ही उड़ गए होश

Tue, 11 Apr 2017 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
sleeping - फोटो : concept photo
विज्ञापन
एक मह‌िला कर्मचारी ड्यूटी के दौरान कार्यालय में सो रही थी। वह लगभग दस म‌िनट तक सोती रही। इसके बाद जैसे ही मह‌िला की आंख खुली तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


तहसील के कर्मचारी काम के प्रति कितने गंभीर है, इसका एक नजारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के औचक निरीक्षण में उस समय सामने आया जब महिला कर्मचारी सोती मिली।

दस मिनट बाद जब महिला की नींद खुली तो अपने बगल में साहब को खड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। इस पर पहले महिला कर्मी को फटकार लगाई बाद में उन्होंने तहसीलदार को संस्तुति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित तहसील का औचक निरीक्षण करने पहुंचे

- फोटो : demo pic
सोमवार को ज्चाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित तहसील का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

संग्रह अमीन कार्यालय पहुंचे तो वहां महिला कर्मचारी रेखा अग्रवाल अपनी कुर्सी पर सो रही थी। इससे कर्मियों में तो हड़कंप मच गया। जेएम सीधे महिला कर्मचारी की कुर्सी के पास पहुंच गए, लेकिन महिला कर्मचारी की नींद नहीं खुली। इस पर जेएम महिला कर्मी की कुर्सी के बराबर में खड़े हो गए।

करीब दस मिनट के बाद महिला कर्मचारी की नींद खुली तो जेएम साहब को बराबर में खड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। इस पर जेएम ने मौके पर कर्मचारी को जमकर क्लास ली। बाद में कार्रवाई के लिए तहसीलदार मंजीत सिंह गिल को संस्तुति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें