एक महिला कर्मचारी ड्यूटी के दौरान कार्यालय में सो रही थी। वह लगभग दस मिनट तक सोती रही। इसके बाद जैसे ही महिला की आंख खुली तो उसके होश उड़ गए।
तहसील के कर्मचारी काम के प्रति कितने गंभीर है, इसका एक नजारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के औचक निरीक्षण में उस समय सामने आया जब महिला कर्मचारी सोती मिली।
दस मिनट बाद जब महिला की नींद खुली तो अपने बगल में साहब को खड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। इस पर पहले महिला कर्मी को फटकार लगाई बाद में उन्होंने तहसीलदार को संस्तुति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।