फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job: स्नातक पास हैं तो विदेश मंत्रालय में नौकरी करें

Wed, 03 Jun 2015 01:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक युवाओं के पास काम का अच्छा अवसर है। विदेश मंत्रालय को पासपोर्ट सेवाओं को सरल बनाने के लिए ग्रेजुएट युवकों की तलाश है। पासपोर्ट कार्यालयों में प्रशिक्षण के बाद इन युवकों को ‘पासपोर्ट मित्र’ नाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे योग्य युवकों को विदेश मंत्रालय के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। विदेश मंत्रालय के निर्देश पर उत्तराखंड क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने भी इसके लिए आवेदन मंगाने शुरू कर दिए हैं।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और पासपोर्ट सेवा केंद्र भी विदेश मंत्रालय के निर्देश पर आनलाइन आवेदन, शुल्क जमा करने, तत्काल श्रेणी के पासपोर्ट बनाने, पुलिस सत्यापन समेत इससे जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं के सरलीकरण की योजना पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी के तहत उत्तराखंड में भी पासपोर्ट मित्र बनाने की योजना पर काम चल रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि इच्छुक ग्रेजुएट युवक विदेश मंत्रालय की वेबसाइट या सीधे एमकेपी रोड, देहरादून स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

दिया जाएगा एक हफ्ते का प्रशिक्षण

आवेदनों को संस्तुति के साथ विदेश मंत्रालय भेजा जाएगा। विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर ग्रेजुएट युवकों को एमकेपी रोड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और हाथी बड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में एक हफ्ते का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला बैच चार जून से शुरू हो रहा है।

इन बातों का रखें ध्यान
- किसी भी विषय में कम से कम स्नातक होना चाहिए
- अच्छे अकादमिक रिकार्ड वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता
- प्रशिक्षण के दौरान किसी तरह का मानदेय नहीं दिया जाएगा
- प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से इन युवकों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा
- प्रमाण पत्र मिलने के बाद ये युवक कामन सर्विस सेंटर में पंजीकरण करा सकते हैं
- ऐसे युवक प्रशिक्षण से पासपोर्ट के ऑनलाइन आवेदन करने में दक्ष होंगे। निजी कैफे संचालक इसके एवज में एक आवेदन के पांच सौ रुपए तक लेते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें