फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 10वीं पास के लिए LIC में बेहतरीन जॉब

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप 10वीं पास हैं तो अब भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में आपके लिए बेहतर जॉब का ऑफर है।
विज्ञापन


अब तक एजेंट बनने के लिए इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना अनिवार्य था। इसे अब हाईस्कूल कर दिया गया है। बताया गया कि उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों के परिवारों का जीवन बीमा करवाने के लिए एलआईसी ऐसे गांवों में भी एजेंट तैनात करेगी।

बताया गया कि दून में ही एलआईसी के हजारों एजेंट हैं। पहाड़ों में भी कई बेरोजगारों ने एलआईसी एजेंट का काम शुरू किया है। अब युवाओं को ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करने के लिए एजेंट बनने की शैक्षिक योग्यता घटाकर दसवीं कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरे जा चुके हैं 16000 फॉर्म

गुरुवार को एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक रमेश चंद्र ने हरिद्वार रोड स्थित मुख्यालय में यह जानकारी दी। कहा कि ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति’ बीमा योजना का अभी शुभारंभ होना है, लेकिन 16,000 फॉर्म भरे जा चुके हैं।

इससे इस योजना के प्रति लोगों के आकर्षण का पता चलता है। बताया कि एलआईसी की गारंटी रिटर्न तथा प्रीमियम के 10 गुना रिस्क कवर वाली ‘जीवन संगम बीमा’ पालिसी का 31 मई को समापन हो रहा है।

इस योजना के प्रति भी आम जनता का आकर्षण बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण इस योजना में आयकर में छूट प्राप्त होने के साथ ही पूर्णावधि दावे का पूर्ण आयकर मुक्त होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें