फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतों के गैंग में नजर आएंगे पिथौरागढ़ के जितेंद्र

Tue, 04 Mar 2014 09:55 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी पर कई सीरियलों में काम कर चुके कुमाऊं के जितेंद्र बोहरा ने अब बालीवुड में कदम रख दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें, अब जाकर रामनगर में शांत हुई फेसबुक की 'आग'

शरमन जोशी के लीड रोल वाली फिल्म गैंग्स ऑफ घोस्ट में वह निगेटिव भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होगी।

अनुपम खेर और माही गिल प्रमुख भूमिका में

जितेंद्र ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि एक लड़की को गुंडों से बचाते हुए शरमन जोशी की हत्या हो जाती है। शरमन को मारने वाले गुंडों में एक वह होंगे।

पढ़ें, 'गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाने की ओर बढ़े रावत'

बाद की फिल्म में शरमन भूत की भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक कर रहे हैं। अनुपम खेर, राजपाल यादव और माही गिल की इसमें प्रमुख भूमिकाएं हैं।

कुमाऊंनी फिल्मों से हुई शुरुआत

मूलत: पिथौरागढ़ निवासी जितेंद्र ने बताया कि उनके पिता जीवन सिंह बोहरा कुमाऊंनी गायक और मां जानकी बोहरा गीतकार हैं।

पढ़ें, 'आपदा के दौरान बाप-बेटे का नहीं था': जनरल चैत

जितेंद्र की शुरुआत भी कुमाऊंनी फिल्मों से हुई। कुमाऊं में उनका वीडियो, मूवी प्रोडक्शन हाउस है। वह कई कुमाऊंनी फिल्में बना चुके हैं।
विज्ञापन

ये कर चुके हैं कई सीरियल्स

एक हजारों में मेरी बहना है, सीआईडी, शपथ, सावधान इंडिया, जय-जय बजरंग बली, बडी प्रोजेक्ट, क्राइम पेट्रोल में भी जितेंद्र काम कर चुके हैं।

ये चल रहे टीवी पर सीरियल
जीटीवी पर- और प्यार हो गया
सोनी पर- जी ले जरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें