फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस; सुरेश-उर्मिला के बयानों के बाद अब आगे बढ़ेगी SIT की जांच, दोनों से घंटों पूछताछ

Sat, 10 Jan 2026 10:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

अंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बयानों के बाद अब एसआईटी की जांच आगे बढ़ेगी। दोनों से घंटों पूछताछ हुई। जांच के लिए साक्ष्य भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
उर्मिला सनावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी मामले पर ऑडियो वायरल में फंसे पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर से लंबी पूछताछ के बाद अब एसआईटी जांच को आगे बढ़ाएगी। उर्मिला के दिए गए साक्ष्य, मोबाइल को जांच के लिए भेजा जाएगा।

उर्मिला सनावर की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल की गई ऑडियो में भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम का नाम आने पर सियासत गरमा गई थी। मामले में बहादराबाद थाने में सुरेश राठौर और उर्मिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फिर झबरेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। हरिद्वार जनपद में दर्ज मामलों को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एसआईटी का गठन कर दिया था। भूमिगत रहने के बाद दोनों नौ दिन के बाद सामने आए थे।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अंकिता भंडारी केस...अब सीबीआई करेगी VIP के रहस्य की जांच, आईजी गढ़वाल ने कहा-हर संशय होगा दूर
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसआईटी ने उर्मिला से करीब सवा पांच घंटे तक पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए थे। वहीं शुक्रवार को सुरेश राठौर से साढ़े पांच घंटे पूछताछ हुई। अब एसआईटी ने दोनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें