जिओ के इंजीनियर यशपाल पंवार ने बताया की दारमा घाटी में छह महीने पूर्व ग्राम पंचायत तिदांग संचार से जुड़ गया है और पिछले हफ्ते ग्राम पंचायत बोन और ग्राम पंचायत बालिंग संचार माध्यम से जुड़ गया है। उन्होंने बताया की दारमा घाटी का अंतिम ग्राम सीपू, ग्राम गो और ग्राम नागलिंग में अभी फाउंडेशन का कार्य चल रहा है। ये ग्राम भी दो तीन महीने के अंदर मोबाइल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।
ग्राम प्रधान दांतू जमन सिंह दताल ने बताया की दारमा घाटी में सड़क और मोबाइल नेटवर्क की सुविधा से लगभग सभी गांव जुड़ गए हैं।