फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कबड्डी में जींद की टीम पहले स्थान पर रही

Sat, 31 May 2025 01:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ बैराट पर्यटन विकास एवं संस्कृति संवर्धन समिति के माध्यम से आयोजित गढ़ महोत्सव के पहले दिन जींद की टीम ने कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसके पहले समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने महोत्सव का शुभारंभ किया। पहले दिन खेली गई कबड्डी प्रतियोगिता में जींद (हरियाणा) की टीम ने पहला, मेरठ (यूपी) की टीम ने दूसरा व पांवटा (हिमाचल प्रदेश) की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम आने वाली टीम को 25 हजार, द्वितीय को 15 हजार व तृतीय स्थान पर रही टीम को 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान अर्जुन सिंह चौहान, सूरत सिंह चौहान, रतन सिंह राठौर, श्याम सिंह राठौर, सरदार सिंह चौहान, विक्रम चौहान, अजब सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें