फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 2877 यात्री यमुनोत्री व गंगोत्री धाम रवाना

Sat, 31 May 2025 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रिमझिम बारिश के बीच हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डे से 2877 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम रवाना हुए। वहीं, हरबर्टपुर और नयागांव पेलियो स्थित केंद्रों में 998 यात्रियों ने अपने ऑफलाइन पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन

विकासनगर के रास्ते चारधाम यात्रियों के यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए जाने का सिलसिला जारी है। एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी ने बताया कि शुक्रवार को हरबर्टपुर चेक पोस्ट पर 71 और कटापत्थर चेक पोस्ट पर 17 चारधाम यात्रा वाहनों के ट्रिप कार्ड व ग्रीन कार्ड की जांच की गई। हरबर्टपुर अंतरराज्यीय अड्डे से 1325 और कटापत्थर चेकपोस्ट से 1552 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की ओर रवाना हुए। वहीं, जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि हरबर्टपुर स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र में 762 और नयागांव पेलियो में 236 यात्रियों ने अपना ऑफलाइन पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें