फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: जिला पंचायत की दो सीटों पर उपचुनाव आज, मतदान जारी

Tue, 19 Jun 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Voting in Haridwar - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जिला पंचायत की खाली र्हुइं दो सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। मानकपुर आदमपुर सीट के लिए 36 और जमालपुर कलां के लिए 21 बूथ बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


मतदान बैलेट पेपर से होगा और मतगणना 21 जून हो होगी। इन दोनों सीटों पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी करने के बाद सोमवार की शाम को ही पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दीं। पोलिंग पार्टियां बूथों पर चुनाव सामग्री लेकर पहुंच गई हैं।

जमालपुर कलां सीट पर दो प्रत्याशी मैदान में है। इसमें भाजपा समर्थित शशी और बसपा समर्थित उमा रानी मैदान में है। यहां पर आमने-सामने की टक्कर है। इस सीट पर नए जगजीतपुर को हटाने के बाद 10,263 मतदाता हैं और मतदान के लिए 21 बूथ बनाए गए हैं। मानकपुर आदमपुर सीट पर 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस से चौधरी राजेंद्र सिंह की पत्नी कुसुम चौधरी और भाजपा से सुभाष वर्मा के अलावा अंकुश, अनिल कुमार, अनुज कुमार, अमित, कोमल, प्रदीप त्यागी, फरमान, रामकुमार, लोकेंद्र, विपिन मैदान में हैं। 
विज्ञापन


जिला पंचायत के चुनाव अधिकारी वीकेश यादव ने बताया कि दोनों सीटों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। मतदान बैलेट पेपर से होगा। मतदान के बाद मतपेटियों को संबंधित पंचायत के ब्लॉक कार्यालय भगवानपुर और बहादराबाद में रखवा दिया जाएगा। मतगणना 21 जून को होगी। मतदान कराने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट भगवानपुर तहसील और हरिद्वार तहसील के एसडीएम को बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें