पूछताछ में सोनू ने हत्या का अपराध कबूला। बताया कि उसने सांई कॉलोनी पीरूमदारा में किराये के मकान में ले जाकर बिजली के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। हत्या के वक्त उसके मकान में काम करने वाली रेखा और उसका साला गुड्डू उर्फ राहुल सैनी भी मौजूद थे, जिन्हें उसने एक कमरे में बंद कर दिया था।
हत्या के बाद उसने साले गुड्डू की सहायता से वैगनआर कार में शव ले जाकर नहर में डाल दिया। पेट्रोल डालकर आग लगा दी और चेहरा झुलसा दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके। उसे शक था कि निखत उसकी हत्या कराना चाहती है। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने सोनू सैनी और गुड्डू को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। अभियुक्तों से निखत के कान की दो रिंग, दो अंगूठियां, हत्या में प्रयुक्त बिजली का तार, घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की है।
एसएसपी ने कोतवाल रवि कुमार सैनी, एसआई प्रताप नगरकोटी, जयपाल चौहान, रविंद्र राणा, सर्विलांस प्रभारी किशन चंद्र, एसओजी टीम के सिपाही रियाज अख्तर, अशोक कांबोज, तालिब हुसैन, वीरेंद्र पाल, भूपेंद्र सिंह को ढाई हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
जीजा पर बना रही थी शादी का दबाव
पुलिस के अनुसार निखत का अपने पति से विवाद हुआ था। यह मामला दिल्ली कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए वह नौ जून से अपने जीजा सोनू सैनी के साथ रहने लगी थी। देह व्यापार का धंधा करने वाले सोनू ने नशे की दवा खिलाकर निखत को भी इस धंधे में धकेल दिया। वह सोनू पर शादी के लिए दबाव भी बना रही थी। इसी के चलते सोनू ने अपने साले के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सोनू ने पुलिस को बताया कि नौकरानी रेखा, दोस्त शंकर ने आगाह किया था कि निखत उसे (सोनू को) मार सकती है।
बदला लेना चाहती थी जन्नत निखत
सोनू सैनी की शादी 2005 में मीना से हुई थी। इसी दौरान वह थाना नूरपुर जिला बिजनौर यूपी निवासी रुख्सार उर्फ प्रिया के संपर्क में आया। उससे भी शादी कर ली थी। रुख्सार से उसके दो बच्चे हैं। बाद में उसने उन्हें छोड़ दिया था। रुख्सार जन्नत निखत की बहन है। वह बहन का बदला लेने के इरादे से जीजा के संपर्क में आई। परिवार की सहमति पर वह जीजा के साथ रहने रामनगर आ गई थी। यहां आकर उसके जीजा से भी संबंध हो गए। जीजा पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। यह देख सोनू की पहली पत्नी मीना, उसके भाई गुड्डू ने विरोध किया। बाद में साले के साथ मिलकर निखत की हत्या कर दी।
पत्नी की मदद से करता था देह व्यापार का धंधा
पुलिस के अनुसार निखत हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू सैनी अपनी पहली पत्नी की मदद से देह व्यापार का धंधा करता था। दो साल पहले चोरपानी के ग्रामीणों ने एतराज जताया तो पत्थरबाजी तक हुई थी। तब से वह फरार हो गया था। पिछले साल दूसरी पत्नी रुख्सार के साथ मारपीट का मामला भी थाने पहुंचा था। तब रुख्सार के परिजन उसे लेने रामनगर आए थे। मारपीट में कई लोग घायल हुए थे। इसके बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई न होने से लोगों ने पुलिस के रवैये पर रोष जताया था।
सिपाही की सूझबूझ से हुई शिनाख्त
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिपाही अशोक कांबोज और तालिब हुसैन ने किसी व्यक्ति के मोबाइल में निखत की सैंडिलों और एक पैर में बंधे काले धागे को देखा। इसी आधार पर शिनाख्त कर पुलिस उसके पति के माध्यम से हत्यारोपियों तक पहुंची। मौके पर बरामद अधजली चादर को देखकर भी पुलिस को देह व्यापार का शक हुआ।