फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘झोटा बिरयानी’ इफेक्ट: संजय गुप्ता को नोटिस, शहजाद बसपा से बाहर

Sun, 15 Jul 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
mohd shahzad
विज्ञापन

लक्सर के भाजपा विधायक संजय गुप्ता के ‘झोटा बिरयानी’ बयान का इफेक्ट रविवार को भाजपा और बसपा दोनों पार्टियों के भीतर दिखाई दिया।

विज्ञापन


भाजपा ने अपने विधायक के बयान को अनुशासनहीनता का मामला मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। 10 दिनों में संजय गुप्ता को यह स्पष्ट करना होगा कि उन्होंने क्यों इस तरह का बयान दिया? वहीं पार्टी नेतृत्व डैमेज कंट्रोल में भी जुट गया है। वहीं, बसपा नेता मोहम्मद शहजाद पर भाजपा से नजदीकी की गाज गिरी है। पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर उन्हें बसपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बसपा ने मोहम्मद शहजाद को पार्टी से निकालने का आधार उनकी संगठन विरोधी गतिविधियों को बताया है।

लक्सर के भाजपा विधायक संजय गुप्ता के अपनी सरकार के खिलाफ दिए बयान के बाद रविवार को राजनीतिक भूचाल आ गया। भाजपा ने लक्सर विधायक संजय गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उन्हें 10 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। पार्टी ने साफ किया है कि निर्धारित समयावधि के दौरान जवाब नहीं दिया गया, तो एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। पार्टी ने नोटिस में गुप्ता के बयान से संगठन और सरकार की छवि पर बुरा असर पड़ने का उल्लेख किया है। पार्टी संगठन ने इस पूरे मामले में सीएम का बचाव भी किया है और गुप्ता के आरोपों पर आश्चर्य जताया है।
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर महामंत्री नरेश बंसल ने संजय गुप्ता को नोटिस दिया है। लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने शनिवार को ‘अमर उजाला’ को फोन करके अपनी ही सरकार पर जमकर निशाने साधे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी संबंधित खबर खूब चल पड़ी थी। इन खबरों का संज्ञान लेते हुए रविवार शाम को भाजपा नेतृत्व हरकत में आया और उसने गुप्ता को नोटिस जारी कर दिया। अल्मोड़ा में मौजूद पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है।
विज्ञापन


अनुशासन तोड़ने की इजाजत और हक किसी को नहीं है। यदि गुप्ता ने नियमानुसार जवाब नहीं दिया, तो उनके खिलाफ वो ही कार्रवाई होगी, जो पार्टी संविधान में तय है। इधर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने गुप्ता के बयान पर पार्टी का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि सीएम सभी क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। हाल ही में हरिद्वार जिले की समीक्षा बैठक में सबसे पहले लक्सर को लिया गया। अन्य कार्यों के साथ एक बस अड्डे की भी स्वीकृति दी गई। सीएम ने कई बार हरिद्वार जिले के कई दौरे किए हैं। जहां तक किसी कार्यक्रम में भागीदारी का सवाल है, तो उनके कार्यक्रम काफी पहले बन जाते हैं। इसके अलावा किसी विवाह समारोह में शामिल होना सामाजिक शिष्टाचार से जुड़ा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें