बलेलपुर के युवक की देशविरोधी गतिविधियों में सहारनपुर से गिरफ्तारी हुई है। युवक की गंभीर अपराध में गिरफ्तारी को लेकर खुफिया विभाग भी आरोपी के गांव से उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रहा है। झबरेड़ा पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के बलेलपुर निवासी युवक आरिश (22) सहारनपुर जिले के देवबंद मदरसे में पढ़ता है।
हाल ही में देशविरोधी गतिविधियों में उसकी सहारनपुर में गिरफ्तारी हुई है। उसके साथ देवबंद का दूसरा आरोपी भी पकड़ा गया है। युवक की गिरफ्तारी होने का क्षेत्र सहारनपुर जिले में आता है। युवक को लखनऊ एसटीएफ से नोटिस जारी हुआ था। नोटिस के मुताबिक आरोपी युवक को सहारनपुर ले जाया गया जहां से उसकी गिरफ्तारी की गई है।
ये भी पढ़ें...पीएम ने भेजी इगास पर चिट्ठी: उत्तराखंडवासियों को दी शुभकामनाएं, सांसद बलूनी को भेजे संदेश में जानिए क्या कहा
यह पूरा मामला सहारनपुर से संबंधित है लेकिन युवक का गांव झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ रहा है। इसको लेकर पुलिस व खुफिया विभाग आरोपी के बारे में आसपास के गांवों से जानकारी जुटा रहे हैं। झबरेड़ा थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपी झबरेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है लेकिन मामला सहारनपुर क्षेत्र में हुआ है। वहीं से उसकी गिरफ्तारी हुई है। आरोपी के छोटे दो भाई भी देवबंद मदरसे में ही अध्ययनरत बताए गए हैं।