फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कैसे? दुल्हन पक्ष का जेवरात, नगदी से भरा बैग ले उड़ा एक छोटा उस्ताद 

Sun, 18 Feb 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
ring - फोटो : ring
विज्ञापन

कनखल क्षेत्र में हरिद्वार- रुड़की हाईवे पर बने एक होटल में चल रही रिंग सेरेमनी में दुल्हन पक्ष का जेवरात, नगदी से भरा बैग एक छोटा उस्ताद ले उड़ा।

विज्ञापन


रिंग सेरेमनी में मशगूल दुल्हन के परिजनों को जब चोरी का पता चला तो उनके होश उड़ गए। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने रात भर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन छोटा उस्ताद हत्थे नहीं चढ़ा।  

ज्वालापुर क्षेत्र की नया हरिद्वार कालोनी निवासी आशीष असीजा पुत्र जितेंद्र असीजा एयर फोर्स में तैनात है। 16 फरवरी को कनखल क्षेत्र के होटल गैंगेज रिवेरा में उनकी रिंग सेरेमनी चल रही थी। वधू पक्ष भी उसी होटल में ठहरा था। रिंग सेरेमनी के बीच में दूल्हा- दुल्हन के पीछे की साइड से पहुंचा एक बालक दुल्हन की तरफ रखा बैग उठाकर चलता बना। तब हर कोई रिंग सेरेमनी में मशगूल था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बैग ले उड़ा छोटा उस्ताद भी सूट बूट में था

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जब दुल्हन पक्ष का ध्यान बैग पर गया तब उसे गायब देखकर होश उड़ गए। रिंग सेरेमनी में अफरा तफरी मच गई।पुलिस को सूचित करने पर एसओ अनुज सिंह ने मौके पर पहुंचकर जब पड़ताल शुरू की तो सीसीटीवी में कैद हुई घटना सामने आ गई। देखा कि बैग ले उड़े छोटे उस्ताद का एक दूसरा साथी भी बाहर खड़ा था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दुल्हन पक्ष की मानें तो बैग में दो लाख की रकम, जेवरात और कीमती मोबाइल फोन थे। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। 

खड़े किए सवाल 
वर-वधू पक्ष ने टप्पेबाजी की इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना था कि घटना में मिलीभगत भी हो सकती है, क्योंकि किसी को क्या पता कि बैग किसके पास है और कहां रखा हुआ है। गौर करने वाली बात ये है कि बैग ले उड़ा छोटा उस्ताद भी सूट बूट में था। ऐसे में उसे किसी ने रोका टोका नहीं होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें