विकासनगर/ हरबर्टपुर। श्री खाटू श्याम सेवा समिति विकासनगर की ओर से 24 अप्रैल को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का पंजीकरण किया जा रहा है। कार्यक्रम त्रिशला देवी जैन धर्मशाला में होगा। मंदिर समिति से जुड़े अंकित कंसल ने बताया कि इस बार सामूहिक विवाह समारोह के दौरान पांच वर-वधु परिणय सूत्र में बंधेंगे। मंदिर के पंडितों, समिति के सदस्यों, वर-वधु के परिजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा। संवाद