फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सभावाला में मजदूर के घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के सभावाला में एक मजदूर के घर से सोने और चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में सभावाला निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। बताया कि 20 मई को सुबह सात बजे मजदूरी करने निकल गए। पत्नी पशुओं के लिए चारापत्ती लेने जंगल चली गई। बच्चे स्कूल गए थे। घर में कोई नहीं था। सुबह आठ से नौ बजे के बीच अज्ञात चोर घर से तीन जोड़ी सोने के टॉप्स, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल और सात हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। सुबह 11:00 बजे घर पहुंचने के बाद चोरी का पता चला। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया घटना के दौरान घर के दरवाजे पर ताला नहीं लगा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें