उधमसिंह नगर के नानकमत्ता में ज्वैलर्स को बदनाम करने की नियत से किसी ने उसकी कई महिलाओं के साथ फोटो छापकर उनके और उनके उसके रिश्तेदारों के घरों में डाल दी।
फोटो मिलने से रिश्तेदारों में खलबली मच गई। ज्वैलर्स ने व्यापारी नेता के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
फोटो खटीमा के एक स्टूडियो की खिची हुई है। उसी की रंगीन फोटो स्टेट कापियां बाजार में बांटी गई हैं। थाने पहुंचे कई व्यापारियों ने थानाध्यक्ष आरसी तिवारी को तहरीर सौंपकर फोटो छपवाकर बांटने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अलबत्ता मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।