फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनी प्रकरण: 22 साल बाद भी जेनी के बेटे अंशु के जन्म प्रमाणपत्र में पिता का नाम नहीं, 2011 में अपडेट रिकॉर्ड

Wed, 11 Nov 2026 10:03 AM IST
Renu Saklani संजय चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

जेनी प्रकरण में बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र से जुड़ा दस्तावेज सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर निगम के रिकॉर्ड में बच्चे का नाम तो सात साल बाद दर्ज किया गया, लेकिन पिता के नाम का कॉलम आज भी खाली है।
विज्ञापन
जेनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 साल पूर्व जन्मे जेनी के बच्चे के पिता के नाम का दावा होने से उत्तराखंड की राजनीति इस समय गर्म है। साथ ही कई अनसुलझे सवाल सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में तैर रहे हैं। जिनका जवाब सब अपने-अपने तरीके से तलाश और समझ रहे हैं। जेनी के बच्चे अंशु का जन्म प्रमाण सामने आने के बाद इन सवालों की फेहरिस्त लंबी हो गई है। बड़ा सवाल यह है कि नगर निगम से 2004 में जारी बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र में आज तक उसके पिता का नाम नहीं है।

विज्ञापन


नगर निगम ने 22 जनवरी 2004 को छह महीने पूर्व जन्मे एक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र संख्या बी-20040100669 जारी किया गया। इसमें बच्चे का जन्म स्थान महिला चिकित्सालय दून अस्पताल दिखाया गया और माता का स्थायी पता नारी निकेतन दर्ज किया गया। सूत्रों की मानें तो इसके बाद नौ अगस्त 2011 को इसी बच्चे का नाम मास्टर अंशु दर्ज कराने के लिए जेनी इन्दिरा की ओर से नगर निगम में शपथ पत्र दाखिल किया गया।
 

शपथपत्र जेनी इन्दिरा पत्नी राजकुमार तिवारी निवासी नारी निकेतन के नाम से दिया गया। इसी आधार पर बच्चे का नाम नौ अगस्त 2011 को अंशु दर्ज कर लिया गया लेकिन पंजीकरण के करीब सात साल बाद भी पिता का नाम का दर्ज नहीं किया गया है। आज भी यह कॉलम खाली है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मंत्री रेखा आर्या प्रकरण: वायरल ऑडियो की होगी जांच, गिरधारी लाल साहू के वाइस सैंपल के लिए कोर्ट जाएगी एसआईटी

 

बिना पिता के नाम के भी बनाया जा सकता है जन्म प्रमाण पत्र

नगर निगम की ओर से करीब 22 साल पूर्व जारी जन्म प्रमाण पत्र में आज तक बच्चे के पिता का नाम दर्ज नहीं है। ऐसे में सवाल यह भी खड़ा होता है कि क्या पिता के नाम के बिना जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है। इस बारे में नगर निगम के जन्म-मृत्यु पंजीकरण रजिस्ट्रार के अनुसार बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाली माता यदि शपथ पत्र देती है और स्पष्ट रूप से कहती है कि सिर्फ माता के नाम से बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाए तो बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें