उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की की ओर से पालीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जीप-2017) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए सभी 35 हजार छात्र-छात्राओं को प्रवेश मेरिट में जगह दी गई है।
परीक्षा परिणामों के अनुसार इंजीनियरिंग ग्रुप में राजकीय पालीटेक्निक पित्थुवाला देहरादून सेंटर की मुदरिका द्विवेदी ने प्रदेश में टॉप किया है। जबकि रुड़की क्षेत्र के आशीष उनियाल ने लिटरल एंट्री ग्रुप में प्रदेश में टॉप किया है।
परिषद सचिव हरि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जीप-2017 का प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें 35 हजार छात्रों ने भाग लिया था। इन सभी छात्रों की मेरिट तैयार की गई। मेरिट के आधार पर पूरे प्रदेश में पालीटेक्निक की 20 हजार 990 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
अभी काउंसिलिंग की तिथि तय नहीं है। संभवत: जून के बाद संस्थान में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि लिटरल एंट्री ग्रुप ए में रुड़की केएल पालीटेक्निक सेंटर से परीक्षा देने वाले आशीष उनियाल ने प्रदेश में टॉप किया है।
जबकि इंजीनियरिंग ग्रुप में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज भेल हरिद्वार सेंटर की मुदरिका त्रिवेदी ने प्रदेश में टॉप किया है। इसके अलावा ग्रुप जी के अंतर्गत पीजीडीसीए में प्रवेश के लिए राजकीय पालीटेक्निक पित्थुवाला देहरादून सेंटर के सुरेंद्र सिंह, ग्रुप एच यानी होटल मैनेजमेंट में राजकीय पालीटेक्निक पित्थुवाला देहरादून सेंटर के भूपेंद्र पाल एस गुंसाईं
ग्रुप एम यानी मार्डन आफिस मैनेजमेंट में राजकीय पालीटेक्निक पित्थुवाला देहरादून सेंटर के साक्षी रांगड, ग्रुप पी यानी फारर्मेसी ग्रुप में राजकीय पालीटेक्निक काशीपुर सेंटर के कृष्णपाल ने और ग्रुप टी यानि टेक्सटाइल ग्रुप में राजकीय पालीटेक्निक काशीपुर की किरण रावत ने प्रदेश में अपने-अपने ग्रुप में टॉप किया है।