फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी, जैमर की सख्ती के बीच जेईई मेन शुरू

Tue, 07 Jan 2020 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
सीसीटीवी की निगरानी और जैमर की सख्ती के बीच सोमवार से जेईई मेन-1 की शुरुआत हो गई। पहले दिन दून में छात्रों ने बीआर्क के लिए परीक्षा दी। मंगलवार से बीटेक के लिए परीक्षा शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस बार जेईई मेन में खासी सख्ती बरती जा रही है। परीक्षा के लिए जितने भी केंद्र हैं, उन सभी पर जैमर लगाए गए हैं। परीक्षा के दौरान कोई भी मोबाइल डिवाइस उस पूरे क्षेत्र में काम नहीं करेगी। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

सीसीटीवी से एनटीए के कंट्रोल रूम में पूरा लाइव देखा जा रहा है। एनटीए ने थर्ड पार्टी से सभी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को लेकर ऑडिट कराया है। सोमवार से बीआर्क के पेपर के साथ जेईई मेन-1 की शुरुआत हो गई। मंगलवार से बीटेक के लिए परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा के लिए दून में तीन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन


आसान रहा बीआर्क का पेपर

सोमवार को हुआ बीआर्क का पेपर आसान रहा। मैथ्स और रीजनिंग के सवाल आसान थे। परीक्षा विशेषज्ञ अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ मनु पंत ने बताया कि परीक्षा में कैलकुलस के सवाल ज्यादा पूछे गए थे। परीक्षा देने वाले छात्र अभिजय ने बताया कि लास्ट ईयर के मुकाबले इस साल पेपर काफी आसान रहा। निश्चित तौर पर स्कोरिंग साबित होगा।

पहली परीक्षा बेहतर न हो तो घबराएं नहीं

जेईई मेन-1 की परीक्षा अगर अच्छी न हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। परीक्षा विशेषज्ञ अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा के मुताबिक जो छात्र अभी जेईई मेन-1 दे रहे हैं, उनके पास जेईई मेन-2 देने का भी मौका रहेगा। इसकी दूसरी परीक्षा अप्रैल में होगी। इसके लिए जल्द ही आवेदन शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें