फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Result 2020: बशर अहमद बने उत्तराखंड टॉपर, हासिल किए 99.99 परसेंटाइल

Sat, 18 Jan 2020 02:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ देहरादून 

सार

  • अगली परीक्षा 5 से 11 अप्रैल को आयोजित होगी।
विज्ञापन
जेईई मेन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित जेईई मेन 2020 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार देर रात जारी किया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी परिणाम में उत्तराखंड के बशर अहमद स्टेट टॉपर रहे हैं। उन्होंने 99.99 परसेंटाइल हासिल किए हैं।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली के निशांत अग्रवाल व हरियाणा के दिव्यांशु अग्रवाल समेत नौ छात्रों को सौ फीसदी अंक मिले हैं। अभी बीई और बीटेक का परिणाम आया है, बाकी का बाद में आएगा। एनटीए महानिदेशक विनीत जोशी के मुताबिक, 7 से 9 जनवरी को हुई परीक्षा में 9,21261 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन

अप्रैल की परीक्षा के लिए 7 फरवरी से आवेदन

इनमें 8,69,010 ने परीक्षा दी। परीक्षा में चंडीगढ़ के कुंवरप्रीत सिंह, दिल्ली के निशांत अग्रवाल, हरियाणा के दिव्यांशु अग्रवाल, हिमाचल प्रदेश के सार्थक दीवान, जम्मू-कश्मीर के आर्यन गुप्ता, लद्दाख के परवेज मेहदी, पंजाब के उज्ज्वल मेहता, उत्तर प्रदेश के एल गोकुलनाथ स्टेट टॉपर रहे हैं। 

जेईई मेन अप्रैल के लिए 7 फरवरी से 7 मार्च तक आवेदन विंडो खुली रहेगी। जनवरी और अप्रैल की परीक्षा के अंकों के आधार पर जेईई मेन 2020 की मेरिट लिस्ट बनेगी। इसी आधार पर आईआईटी के लिए अलग से लिस्ट बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें