इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस-2016 के अभ्यर्थी अब अपनी तैयारी को और बेहतर तरीके से पूरा कर सकते हैं।
सीबीएसई ने जेईई मेंस के तीन साल के प्रश्न पत्र जारी किए हैं। इस बार भी पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन दिनों जेईई मेंस की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी दो जनवरी 2017 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ऑफलाइन जेईई मेंस दो अप्रैल 2017 और ऑनलाइन जेईई मेंस आठ और नौ अप्रैल 2017 को आयोजित होगी।
सीबीएसई ने परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया है, इसलिए अभ्यर्थियों के लिए तीन साल के प्रश्न पत्र भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जो अभ्यर्थी ऑनलाइन एग्जाम देने जा रहे हैं, उनके लिए भी पिछले सालों के ऑनलाइन प्रश्नों का सेट वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इन प्रश्न पत्रों का एक मकसद यह भी है कि अभ्यर्थी इन्हें हल करके टाइम मैनेजमेंट सीख सकें।
पैटर्न में कोई बदलाव नहीं
सीबीएसई ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए जारी इंफोर्मेशन ब्रॉशर में परीक्षा का सिलेबस भी जारी किया है। गत वर्ष के मुकाबले इस बार भी सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह है वेबसाइट : www.jeemain.nic.in
जेईई मेंस की तैयारी में पुराने प्रश्न पत्रों से पेपर को समझने में आसानी हो जाती है। प्रश्नों के स्तर का अंदाजा हो जाता है। इसमें न केवल ऑफलाइन बल्कि ऑनलाइन में आए प्रश्न पत्र भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, ताकि दोनों मोड में परीक्षा देने वाले छात्र तैयारी कर सकें।
- विपिन बलूनी, एमडी, बलूनी क्लासेज