इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन-1 नए साल में नए परिवर्तन लेकर आई। परीक्षा में प्रश्नों का पैटर्न बदला हुआ नजर आया। बृहस्पतिवार को पांच दिन की जेईई मेन ऑनलाइन परीक्षा संपन्न हो गई।
जेईई-मेन -1 का पेपर सामान्य रहा। अभी तक पेपर में प्रति विषय 30-30 प्रश्न पूछे जाते थे। इस साल पैटर्न में बदलाव करते हुए प्रति विषय 25-25 प्रश्न पूछे गए। इनमें 20 प्रश्न सिंगल करेक्ट आंसर और पांच इंटीजर बेस्ड थे। विशेषज्ञों के अनुसार प्रश्नों की संख्या कम जरूर थी लेकिन न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड प्रश्नों की वजह से पेपर लंबा था। गणित में छात्रों को पेपर का टाइम पर्याप्त नहीं लगा। बताया गया कि पेपर एनसीईआरटी सिलेबस पर आधारित था। जिसमें 11वीं और 12वीं कक्षा के प्रश्नों का समावेश था।
बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी के अनुसार पेपर में सामान्य वर्ग के लिए 80 से 90 के बीच कटऑफ रह सकती है। ओबीसी के लिए 45 से 55, एससी के लिए 30 से 38 प्रतिशत के बीच कटऑफ रहने का अनुमान है। अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ मनु पंत के मुताबिक, गणित और फिजिक्स का पेपर कठिन रहा है, जबकि केमिस्ट्री कुछ आसान थी। छात्रों से मिले फीडबैक के अनुसार केमिस्ट्री में 12वीं से सबसे ज्यादा सवाल पूछे गए। उन्होंने बताया कि पेपर में गणित अधिक कैलकुलेटिव रहा है।
न करें चिंता अभी और भी मौका
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी जेईई मेन-1 परीक्षा कराई है। अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा के मताबिक जो छात्र इस बार अच्छा स्कोर नहीं कर पाएंगे, वह निराश न हों। अप्रैल में जेईई मेन-2 परीक्षा होगी, जिसके लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इन दोनों एग्जाम को मिलाकर एक अटेंप्ट माना जाएगा। क्योंकि परीक्षा ऑनलाइन और अलग-अलग स्लॉट में आयोजित की गई।
पेपर की कठिनाई का स्तर भिन्न हो सकता है। इसलिए दोनों परीक्षाओं के अंकों के आधार पर परसेंटाइल स्कोर तैयार होगा।मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी मौसम खुला रहेगा। कहीं बारिश की संभावना नहीं है। सुबह को घना कोहरा आ सकता है। 10, 11 और 12 जनवरी को देहरादून और आसपास के इलाकों में शीतलहर चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।