फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन 2019 की परीक्षा देने जा रहे हैं तो ध्यान दें, ऐसा न किया तो नहीं मिलेगी एंट्री

Wed, 02 Jan 2019 08:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

अगर आप इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन-1 देने जा रहे हैं तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें। आपकी एक भूल परीक्षा से वंचित कर सकती है। परीक्षा आयोजक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


एनटीए के मुताबिक, परीक्षा के एडमिट कार्ड का कलर्ड प्रिंट लेकर परीक्षा देने जाएं। अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं जो कि अटेंडेंस शीट पर चिपकाना होगा। इसके अलावा आईडी प्रूफ के तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस/आधार कार्ड/पैन कार्ड/राशन कार्ड/वोटर आईडी/पासपोर्ट लेकर जाएं।

विज्ञापन

डायबिटिक अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधा

पेन या पेंसिल और रफ कार्य के लिए सादा कागज एनटीए की ओर से ही हर परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस सादे कागज पर अभ्यर्थी को अपना नाम और रोल नंबर लिखना होगा। परीक्षा कक्ष छोड़ने से पहले यह परीक्षक को ही जमा कराना होगा।

जो अभ्यर्थी डायबिटिक हैं, उन्हें एनटीए ने परीक्षा के दौरान केला, सेब, संतरा आदि फल ले जाने की छूट दी है। वह चाहें तो शुगर टेबलेट भी साथ लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें