आईआईटी दाखिलों की प्रवेश परीक्षा जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) एडवांस में उत्तराखंड के होनहारों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है। इस साल कई होनहारों ने शीर्ष-5000 रैंक में जगह बनाई है। खबर लिखे जाने तक रिजल्ट आने का सिलसिला जारी था।
देर रात देहरादून के रितिक महावर ने 1011वीं रैंक हासिल की। इसके अलावा वैभव, रोहित, मार्तंड और इशांत भी शीर्ष-5000 में जगह बनाने में कामयाब रहे। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 मई को देशभर में किया गया था। पहली बार यह प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आयोजित हुई थी। हालांकि, गत वर्षों की तुलना में इस साल उत्तराखंड के होनहारों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम रहा है।
टॉप-5000 में आने वाले होनहार
नाम रैंक
रितिक महावर 1011
वैभव नारायण 1769
रोहित गर्ग 2706
मार्तंड दुबे 2719
इशांत थापा 2828