फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced Result 2019: देहरादून के प्रांजल बने उत्तराखंड टॉपर, देशभर में पाई 143वीं रैंक 

Sat, 15 Jun 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जेईई एडवांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेईई एडवांस में देहरादून के प्रांजल अग्रवाल प्रदेश के टॉपर बने हैं। देर रात तक प्राप्त परिणामों के अनुसार प्रांजल ने देशभर में 143वीं रैंक हासिल की है। वहीं, नरेंद्रनगर, टिहरी निवासी सुशील कुमार ने 122 कैटेगरी रैंक प्राप्त की है। रुपिंदर गोयल ने 247, रोहित शर्मा ने 520, नवीन सैनी ने 1600वीं रैंक हासिल की। इसके अलावा प्रदेश से बड़ी संख्या में छात्र सफल हुए हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आईआईटी रुड़की की तरफ से आयोजित जेईई एडवांस-2019 में सफल होने वाले सभी छात्रों को बधाई दी। कहा कि मुझे यकीन है कि आप सभी नए भारत के निर्माण में एक अहम भूमिका निभाएंगे। जो छात्र इस बार सफल नहीं हो सके हैं, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि उन्हें खुद को साबित करने के बहुत सारे मौके मिलेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि देश के सभी आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस-2019 परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। फिलहाल महाराष्ट्र के बल्लारपुर में रह रहे गुप्ता कार्तिकेय चंद्रेश ओवरऑल टॉपर बने हैं। कार्तिकेय मूल रूप से मुरादाबाद के चंदौसी के हैं। ओवरऑल टॉपर सूची में चित्रकूट कर्वी के हिमांशु गौरव सिंह को दूसरा और दिल्ली के अर्चित बुबना को तीसरा स्थान मिला है। छात्रा वर्ग में हैदराबाद के माधापुर की शबनम सहाय टॉपर बनी हैं।

जेईई एडवांस के चेयरमैन और आईआईटी रुड़की के प्रो. एलएल शर्मा के मुताबिक, जेईई-मेन में 18वीं रैंक हासिल करने वाले कार्तिकेय ने एडवांस में 372 में से 346 अंक हासिल कर सभी को पीछे छोड़ दिया। हिमांशु के 340 अंक, जबकि अर्चित के 335 अंक मिले। शबनम ने 308 अंक हासिल किए। ईब्डलयूएस कोटे के तहत हैदराबाद के ही माधापुर निवासी डी चंद्रशेखर एसएस हेताहाव्या को पहला स्थान मिला है। छात्रों के लिए तीनों विषयों में न्यूनतम 10-10 फीसदी अंक व ओवरऑल 25 फीसदी अंक की अनिवार्यता रखी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें