फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2019: एनएलयू ने जारी किया परिणाम, यहां करें चेक

Fri, 14 Jun 2019 07:37 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), ओडिशा ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) के परिणाम आज, 14 जून 2019 को जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के परिणाम CLAT की आधिकारिक वेबसाइट clat.ac.in पर अपडेट कर दिए गए हैं। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कंसोर्टियम ने क्लैट 2019 परीक्षा की फाइनल आंसर-की को 8 जून को जारी कर दी थी। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि CLAT 26 मई, 2019 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम में अखिल भारतीय रैंक और उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड भी शामिल किए गए हैं। इस साल CLAT 2019 में लगभग 47,000 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। वहीं, विभिन्न नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज 2984 सीटों पर दाखिला लेंगी।

विज्ञापन

CLAT 2019: ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा परिणाम-

चरण ः
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण ः अब CLAT 2019 परीक्षा परिणाम की लिंक पर क्लिक करें।
चरण ः लिंक खुलने के बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण ः आपके सामने CLAT परिणाम 2019 प्रदर्शित होगा। उसे डाउनलोड करें।
चरण ः एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखे लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें