बता दें कि इस बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 27 मई 2019 को दो पालियों में किया गया था। सभी आईआईटी ने ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड 2019 के मार्गदर्शन में परीक्षा आयोजित की थी। करीब 161319 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से 38705 पास हुए हैं।
जबकि देश के विभिन्न आईआईटीज में सीटों की संख्या करीब 11279 है। सफल होने वाले छात्रों की संख्या 33349 है, जबकि छात्राओं की संख्या 5356 है। सामान्य वर्ग में 15566, ओबीसी-एनसीएल वर्ग में 7651, एससी में 8758 और एसटी में 3094 अभ्यर्थी पास हुए हैं। आईआईटी रुड़की के ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के चेयरमैन डा. एमएल शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग का शेड्यूल दो दिन बाद जारी किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के बाद आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। अभ्यर्थी इसके लिए 15 जून 2019 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी रुड़की में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
आईआईटी रुड़की ने परिणाम देखने में हो रही परेशानी को लेकर माफी मांगी है। इस संबंध में जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है। कहा है कि परिणाम देखने में हो रही परेशानी के लिए हमें खेद है।
रिजल्ट के बाद आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2019 की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी पेपर-1 और पेपर-2 की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
– जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– होम पेज पर आपको रिजल्ट की लिंक मिलेगा।
– लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। इस पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज भरें।
– सबमिट करते ही आपका परिणाम आ जाएगा।
– डाउनलोड कर आगे की प्रक्रिया के लिए प्रिंट सुरक्षित रख लें।